इनवर्टर के करंट की चपेट में आया युवक

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

सैफाबाद के भाटपट्टी गांव में एक युवक घर में इनवर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। यह घटना रविवार शाम हुई, जब 19 वर्षीय शादाब खान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इनवर्टर के करंट की चपेट में आया युवक

सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटपट्टी गांव में रविवार शाम घर में इनवर्टर ठीक कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घायल को एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। भाटपट्टी गांव निवासी युसूफ खान का उन्नीस साल का पुत्र शादाब खान रविवार शाम करीब चार बजे घर में लगे इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया।

मामले में डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।