झांसा देकर युवती से की शादी, बेटी होने पर छोड़कर भागा

Feb 28, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - महेशगंज का एक युवक काम की तलाश में झांसी गया था, जहां उसने एक युवती से शादी कर ली। जब युवती ने एक बेटी को जन्म दिया, तो युवक बिना बताए चला गया। युवती ने अपने पति और उसकी मां द्वारा मारपीट का सामना किया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 झांसा देकर युवती से की शादी, बेटी होने पर छोड़कर भागा

बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज इलाके का युवक झांसी में काम धंधे के लिए गया तो वह युवती को झांसा देकर शादी कर ली। युवती और उसके परिवार के साथ रहा, जब युवती ने बेटी को जन्म दिया तो वह उसे बगैर बताए छोड़कर चला आया। आरोप है कि युवती घर पहुंची तो उसके पति और उसकी मां ने उसे मारा पीटा और घर में रहने नहीं दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव निवासी संदीप कुमार पटेल दो साल पहले झांसी गया था। वहां काम के दौरान रेवाड़ी झांसी की रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हुई।

संदीप ने झांसा देकर उससे शादी रचा ली। युवती के साथ उसी के घर में रहता था। तीन महीने पहले युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद वह बगैर बताए घर चला आया। परेशान युवती जब भी फोन करती तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताता। शनिवार को वह संदीप के घर पहुंची। उसके परिजनों को जानकारी दी और घर में रहने के लिए घुसने लगी। आरोप है कि मां-बेटे ने उसे मारा पीटा और घर में घुसने नहीं दिया। पीड़िता मासूम बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी संदीप पटेल के खिलाफ तहरीर दी। महिला दरोगा बंदना वर्मा ने पीड़िता का बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुशवाहा ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।