Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsYouth Climbs Roof of Kashi Vishwanath Express Causes Panic and Delays Train
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक युवक कोच की छत पर चढ़ गया। ओवर हेड इक्यूपमेंट के करंट से डरकर यात्रियों ने शोर मचाया। आरपीएफ ने बिजली बंद कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन उसने मारपीट की। इस घटना के कारण ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही।

Dec 06, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार शाम मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचते ही एक युवक कोच की छत पर चढ़ गया। ओवर हेड इक्यूपमेंट (ओएचई) के करंट की चपेट में आने के खौफ से यात्री शोर मचाने लगे। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद उसे उतारने के लिए छत पर चढ़े आरपीएफ के सिपाही से वह मारपीट करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वाराणसी से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार शाम पौने पांच बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। तभी वहां मौजूद एक युवक कोच की छत पर चढ़ गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब ही मौजूद आरपीएफ, जीआरपी के सिपाहियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। आरपीएफ का सिपाही छत पर चढ़ा तो वह भागने लगा। सिपाही ने उसे पकड़ लिया तो वह मारपीट करे लगा। करीब सात मिनट तक वह हंगामा करता रहा। सिपाही किसी तरह उसे कोच की छत पर किनारे ले आया तो यात्रियों ने उसे नीचे खींच लिया। इस दौरान उसके सिर पर चोटें आ गईं। आरपीएफ उसे मेडिकल कॉलेज ले आई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह संत कबीर नगर का रहने वाला अनस है। हालांकि परिजनों का मोबाइल नंबर भी नहीं बता पा रहा था। उधर, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर 20 मिनट तक रोकी गई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर एक मनोरोगी चढ़ गया था। विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद उसे आरपीएफ और जीआरपी के सिपाहियों ने नीचे उतारा। इसके कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेन को रोका गया। जीपी शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक