नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दुकानदार को पीटा, दी धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के नगर पंचायत पृथ्वीगंज में गुमटी चलाने वाले युवक अमन गुप्ता पर कुछ लोगों ने रुपये न देने पर हमला किया। उन्होंने युवक को एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी। अमन ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दुकानदार को पीटा, दी धमकी

प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में गुमटी में दुकान चलाने वाले युवक को कुछ लोगों ने रुपये न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही एससीएसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के भगेसरा निवासी दुकानदार अमन गुप्ता नगर पंचायत पृथ्वीगंज में गुमटी में दुकान चलाता है। वह 9 अप्रैल को फल खरीद रहा था। आरोप है कि तभी तीन लोग पहुंचे और उसे एक माह से रुपये न देने को लेकर धमकाने लगे। बोले कि रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार को एससीएसटी एक्ट में फंसा देंगे।

पीड़ित के एसपी से गुहार लगाने के बाद सुरेंद्र सरोज उर्फ नागा, नौरंगी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय सरोज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।