कार सवार युवकों ने पिकअप चालक को पीटा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में एक कार सवार युवकों ने टेंट हाउस का सामान ले जा रहे पिकअप चालक को रास्ता न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
प्रतापगढ़, संवाददाता। कार सवार युवकों ने टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहे पिकअप चालक को पास न देने पर गुरुवार रात मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब डेढ़ बजे राजापाल चौराहे से कार सवार सदर मोड़ की ओर जा रहे थे। टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहे पिकअप चालक ने उन्हें पास नहीं दिया। तेलिया चौराहे के पास सामने से ट्रेलर आने के कारण पिकअप चालक रुक गया तो कार सवार उसे पीटने लगे। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


