मंदिर गई युवती से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
कुंडा में शनिदेव मंदिर दर्शन करने गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया।
कुंडा, संवाददाता। शनिदेव मंदिर दर्शन करने गई युवती से युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज इलाके के एक युवक ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 मई को उसकी बेटी हथिगवां इलाके के शनि देव मंदिर पर दर्शन पूजन करने गई थी। तभी जाहितपुर लालगोपालगंज गांव निवासी मो. आशिफ उससे छेड़खानी करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मो. आशिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
मंगलवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


