Pratapgarh Kunda News: युवक और किशोर को सांप ने डसा
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव निवासी हरिशंकर पांडेय के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन को बुधवार को भोर सांप ने डस लिया।

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव निवासी हरिशंकर पांडेय के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन को बुधवार को भोर सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। लालगंज के ही रायपुर तियाईं गांव निवासी 20 वर्षीय जाकिर को भी बुधवार सुबह सांप ने डस लिया। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


