कोलकाता में युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के बरेज फतूहाबाद गांव के 35 वर्षीय कलंदर उर्फ राम, जो कोलकाता के ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था, की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के बाद घर लौटते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया, खासकर उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है।
हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार के जीवकोपार्जन को कोलकाता के ईंट भट्ठे पर काम करने गए युवक की अचानक हालत खराब हो गई। इलाज के बाद उसे घर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनो में चीत्कार मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के बरेज फतूहाबाद गांव निवासी राजाराम गौतम का 35 वर्षीय बेटा कलंदर उर्फ राम 13 जनवरी को कोलकाता के ईंट भट्ठे पर काम करने गया। काम करने के दौरान 12 मार्च की आधी रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई तो साथी उसे अस्पताल ले गए। उसे आराम होने पर परिजनों ने घर लाने को कहा।
कलंदर उर्फ राम के साथी उसे एम्बुलेंस से घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में झारखंड के पास ही उसकी सांस थम गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गचा। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी मनीषा, बेटी बरखा और पिता राजाराम का रो-रो कर बाल बेहाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


