Pratapgarh Kunda News: रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: मदाफरपुर ग्राम पंचायत में ‘विकसित भारत जी राम जी विशेष रोजगार सृजन दिवस’ पर ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह ने श्रमिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास में श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।
रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित
Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। विकास खंड मंगरौरा की ग्राम पंचायत मदाफरपुर में ‘विकसित भारत जी राम जी विशेष रोजगार सृजन दिवस’ पर ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने श्रमिकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि श्रमिक गांव, समाज और देश के विकास की यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। उनके अथक परिश्रम से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलती है और विकास के नए रास्ते खुलते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मौजूद रहे।

