Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को साइबर ठगी और सुरक्षा की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: रक्षाबंधन पर संग्रामगढ़ में टीम शक्ति मिशन ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम ने साइबर धोखाधड़ी और अपराधों से बचने की जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को अनजान लोगों से ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी और महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को साइबर ठगी और सुरक्षा की दी जानकारी

Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान टीम। रक्षाबंधन पर्व पर किसी महिला के साथ कोई धोखा, ठगी, अपराधिक घटना न हो, इसके लिए टीम शक्ति मिशन ने शुक्रवार को महिलाओं, छात्राओं को जागरुक किया। संग्रामगढ़ बाजार में सजी राखी की दुकानों पर खरीदारी कर रही महिलाओं, बालिकाओं, मां बैष्णो देवी इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने साइबर ठगी, अपराधिक घटनाओं में सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने को किसी भी अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी, बैंक सम्बन्धी जानकारी, व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करने को कहा। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी और किसी भी घटना को लेकर नि:संकोच पुलिस को जानकारी देने को प्रेरित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: महिलाओं को साइबर ठगी और सुरक्षा की दी जानकारी