छात्राओं और महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीम ने मंगापुर के सरस्वती विद्यापीठ में छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन जैसे वूमेन पावर लाइन-1090 और महिला हेल्पलाइन-181 की जानकारी दी गई।

छात्राओं और महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे चरण के तहत थाना उदयपुर की एंटी रोमियो टीम ने मंगापुर स्थित सरस्वती विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही थाना उदयपुर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407384 एवं थाना सीयूजी नंबर 9454404125 की जानकारी भी साझा की गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।