Pratapgarh Kunda News: युवती और किशोरी को भगाने में दो पर केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा क्षेत्र की दो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत की है कि 25 अगस्त को उनकी बेटियाँ अपहरण का शिकार हुईं। एक महिला की 19 वर्षीय बेटी को साहुल हेला ने खेत से भगाया, जबकि दूसरी की 15 वर्षीय बेटी को राजूपाल ने इंटर कॉलेज से बहकाकर ले गया। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर ली है।

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 19 वर्षीय बेटी 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे खेत की ओर गई थी, उसी समय गोपालगंज जेठवारा निवासी साहुल हेला उसकी बेटी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी साहुल हेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि 25 अगस्त को करीब दस बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी।
तभी उसे राजूपाल बहकाफुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने राजू पाल निवासी काशीपुर मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


