बस्ती को जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण, फूटा महिलाओं का गुस्सा

Feb 17, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - क्षेत्र पंचायत बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत खभोर में वर्मा बस्ती जाने वाले रास्ते पर महिलाओं ने अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम पट्टी के पास शिकायत की। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण रास्ता बंद हो गया है, जिससे गांव के लोगों को समस्या हो रही है। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बस्ती को जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण, फूटा महिलाओं का गुस्सा

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत खभोर में वर्मा बस्ती को जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर दर्जनों महिलाएं एसडीएम पट्टी के पास पहुंच गई। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्र को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत लेकर आई नीलम, कुसुम, शीला, सुमन, रंजना सहित अन्य पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि वर्मा बस्ती जाने वाले मार्ग को अवैध अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया गया है। इससे गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों और ब्लॉक में भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

एसडीएम ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम पूर्णेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया गया। टीम मौके पर जांच कर बंद रास्ते को खुलाएगी। इसके बाद महिलाएं लौट गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।