दबंगों ने जोत लिया सरकारी रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - पट्टी की महिलाओं ने पुलिस को शिकायत की है कि गांव के दबंगों ने सरकारी रास्ता और चकमार्ग अपने खेत में मिला लिया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और शादी समारोह में भी परेशानी हो रही है। आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

  दबंगों ने जोत लिया सरकारी रास्ता, ग्रामीणों का आवागमन ठप

पट्टी। गांव निवासी कुसुम, सिलवंती, संतरा, सरोजा और प्रभावती समेत कई महिलाओं ने पट्टी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के दो-तीन दबंग लोगों ने सरकारी अभिलेख में दर्ज उसर (रास्ता) और चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके घर में शादी समारोह है। लेकिन रास्ता बंद होने से आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।

राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।