ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआस्था का कलश सिर पर रख महिलाएं निकलीं

आस्था का कलश सिर पर रख महिलाएं निकलीं

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व शुक्रवार को महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा...

आस्था का कलश सिर पर रख महिलाएं निकलीं
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 26 Nov 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व शुक्रवार को महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा श्रवण के लिए आमंत्रित भी किया।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से शहर के बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में श्रीराम कथा का आयोजन शनिवार से किया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में सिर पर आस्था का कलश रखकर सड़क पर निकलीं तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूरे शहर का भ्रमण करते हुए महिलाएं कथा स्थल वापस लौटीं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, नितीश, सुजीत, रोहित, वैभव, शुभम, अंकित, शिवेन्द्र, शिवांगु, चन्द्रप्रकाश, दिनेश दिन्नू, हरीश रावत, ममता, सरिता, गरिमा आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में कोहंडौर इलाके के लौली मोती का पुरवा गांव निवासी जमुनाप्रसाद पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीराम कथा के पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक मथुरा से आए पंडित श्रीबिहारी दास जी के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा में सहभाग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें