Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर महिला को पीटने में तीन पर केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: कुंडा के खेमीपुर गांव की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 14 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गालियां दीं और उसे चोट पहुंचाई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के खेमीपुर गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग 14 जुलाई की सुबह उसके दरवाजे पहुंचे और गालियां देने लगे। उसके घर में घुसकर उसको मारा पीटा। जब वह किसी तरह छुड़ाकर भागी तो वह लोग बाल पकड़कर घसीटने लगे और उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


