Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsWoman in Critical Condition After Consuming Poison Amid Land Dispute in Baba Belkhanath Dham
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - बाबा बेलखरनाथ धाम में खेत जोतने को लेकर विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद महिला को खदेड़ दिया गया, जिससे आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 10, 2025 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बटाई पर खेत जोतने-बोने वाले से विवाद के बाद महिला को गाली देते हुए मारने के लिए खदेड़ लिया गया। इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों की उक्त शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है। कधंई थानाक्षेत्र के रामपुर कांपा गांव निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की 38 वर्षीय पत्नी निशा विश्वकर्मा ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के अंदर रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निशा के बेटे अमन विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के अजय विश्वकर्मा को खेत बटाई पर जोतने बोने के लिए दिया था। इस बार उन्हें खेत देना नहीं चाहते हैं। इसीलिए धान की कटाई करके खेत जल्दी खाली करने के लिए कहा गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारने पीटने के लिए खदेड़ लिया। इससे आहत होकर निशा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग आनन फानन सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिजहरा अमित सिंह ने बताया कि खेत जोतने बोने को लेकर परिवार के अजय विश्वकर्मा व गंगा प्रसाद के बीच कहासुनी के दौरान महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।