ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामहिला को पांच दिन तक रखा कैद, गैंगरेप

महिला को पांच दिन तक रखा कैद, गैंगरेप

महिला को पांच दिन तक कमरे में कैद कर सामूहिक दुराचार किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया...

महिला को पांच दिन तक रखा कैद, गैंगरेप
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 19 Feb 2020 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला को पांच दिन तक कमरे में कैद कर सामूहिक दुराचार किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी ससुराल में थी। छह फरवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे मायके के ही दो आरोपित उसके घर पहुंचे। उसके पिता की तबीयत खराब होने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों उसे लालगंज ले गए। एक कमरे में पांच दिन तक बंद रख उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का पति व सास-ससुर किसी काम से बाहर गए थे। किसी तरह वह आरोपितों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। सोमवार शाम उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित अमन कश्यप व आलोक कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं। एसओ राजेश भारती का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें