दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh-kunda News - नवाबगंज इलाके के एक गांव की महिला ने पिछले साल 2025 में कोराली गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुंडा। नवाबगंज इलाके के एक गांव की महिला ने पिछले साल 2025 में कोराली गांव निवासी युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीछा करना, अश्लील हरकत, अश्लील कमेंट,जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की तो वह महाराष्ट्र भाग गया। नवाबगंज के दरोगा मुकेश सिंह परिहार की टीम ने महाराष्ट्र के उरड़ रायगढ़ नवी मुंबई से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 27 फरवरी को न्यायिक दंडाधिकारी उरण जनपद रायगढ़ के समक्ष ट्रांजिट रिमांड को प्रस्तुत किया। वहां से चार मार्च तक की रिमांड मिलने पर आरोपी को पुलिस नवाबगंज ले आई।
विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



