ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामहिला ने खाया जहर, युवक ने लगाई फांसी

महिला ने खाया जहर, युवक ने लगाई फांसी

इलाके के एक गांव में परिजनों के बीच विवाद के दौरान एक महिला ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। थोड़ी ही देर बाद परिवार के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही महिला के...

महिला ने खाया जहर, युवक ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 14 Oct 2018 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाके के एक गांव में परिजनों के बीच विवाद के दौरान एक महिला ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। थोड़ी ही देर बाद परिवार के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही महिला के साथ अस्पताल पहुंचे लोग घर चले गए। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी एक महिला के मोबाइल फोन पर कॉल आई। उसकी बात पूरी होने के बाद सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। जहर खाने वाली महिला को अस्पताल में छोड़कर सभी घर चले गए। बाद में पता चला कि महिला के जहर खाने के बाद परिवार के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना जिले में चर्चा में रही लेकिन पुलिस ने जानकारी से इनकार किया। मोहनगंज चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें