
महिला की पायल छीनकर भागे बदमाश
संक्षेप: Pratapgarh-kunda News - बाघराय में एक महिला मवेशियों को चारा देने गई थी, तभी बदमाशों ने उसकी पायल छीन ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोग दौड़े और बदमाश भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर...
बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। मवेशियों को चारा देने पशुशाला गई महिला से बदमाशों ने पायल छीन लिया, विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाघराय थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी जगदीश यादव की 50 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी सोमवार देरशाम मवेशियों को चारा देने घर के बगल बने पशुशाला में गई। वहां पहले से छिपे दो नकाबपोश बदमाश सावित्री से पायल छीनने लगे। उसने विरोध किया तो एक ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जबकि दूसरा पायल लेकर भाग निकला। यूपी 112 को फोन करने पर पुलिस पहुंची तो मामले की जांच की।

पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




