Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर महिला को पीटने में चार पर केस
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के बिछलहला साहूमई गांव में अशर्फीलाल की पत्नी फूलकली ने एसडीएम को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थानाक्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी अशर्फीलाल की पत्नी फूलकली ने एसडीएम को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 12 दिसंबर 2025 को करीब एक बजे वह अपने पुराने घर से भूसा लेकर लौट रही थी। तभी गांव के कुछ लोग रंजिश में उसे गालियां देने लगे, विरोध करने पर उसे मारने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो आरोपियों घर में घुसकर उसे मारा पीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निशा पत्नी दिनेश पटेल, ओम पति देवी पत्नी अमृतलाल, उसकी बेटी सुहानी, बेटे अभिषेक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


