अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो तैयार करने और वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मानसिक उत्पीड़न किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मोबाइल नंबर के जरिए अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज उड़ैयाडीह कमलेश कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


