ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाचेन पुलिंग से ट्रेन के पहिए जाम, हड़कंप

चेन पुलिंग से ट्रेन के पहिए जाम, हड़कंप

स्टेशन से रवाना होते ही चेन पुलिंग के कारण नीलांचल एक्सप्रेस के पहिए जाम हो गए। शंटिंग स्टाफ ट्रेन चलाने में नाकाम रहा। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। साकेत लिंक एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही।...

चेन पुलिंग से ट्रेन के पहिए जाम, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 12 Nov 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टेशन से रवाना होते ही चेन पुलिंग के कारण नीलांचल एक्सप्रेस के पहिए जाम हो गए। शंटिंग स्टाफ ट्रेन चलाने में नाकाम रहा। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। साकेत लिंक एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही। कंट्रोल रूम की फटकार पर रेलवे अफसर परेशान रहे। एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी।

नई दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस रविवार रात 7.40 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची और 7.45 पर रवाना हो गई। प्लेटफार्म छोड़ने से पहले ही किसी ने ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन खड़ी हो गई और उसके सभी चक्के जाम हो गए। शंटिंग स्टाफ ने चक्के से ब्रेक हटाया लेकिन ट्रेन चलाने के लिए प्रेशर नहीं बन सका, तभी रायबेरली से आ रही साकेत लिंक एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया। इसकी जानकारी होने पर कंट्रोल रूम को हुई तो अफसरों को फटकार लगाई गई। इस पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को मेमो भेजकर बुलाया गया। इंजीनियरिंग के कर्मचारियों ने मरम्मत कर खराबी दूर की तो एक घंटे बाद 8.40 पर ट्रेन रवाना की जा सकी। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि चेन पुलिंग के कारण ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। खराबी दूर कर करीब एक घंटे बाद ट्रेन रवाना की जा सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें