राहगीरों को राहत दे रहे स्प्रिंकलर के फव्वारे

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका के दो वॉटर स्प्रिंकलर प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्ले की गलियों तक एक दिन में करीब पचास हजार लीटर पानी की फौव्वारा

राहगीरों को राहत दे रहे स्प्रिंकलर के फव्वारे

प्रतापगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका के दो वॉटर स्प्रिंकलर प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्ले की गलियों तक एक दिन में करीब पचास हजार लीटर पानी की फव्वारे छोड़ रहे हैं। इस व्यवस्था से धूप में सड़कों पर चलते समय राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही है। नगर पालिका के दो वॉटर स्प्रिंकलर सिविललाइंस, कोर्ट रोड, डीएम आवास, विकासभवन रोड, बलीपुर, भरत चौक, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन की प्रमुख सड़कों से लेकर सभी 25 मोहल्ले की प्रमुख गलियों तक पानी की फव्वारे छोड़ रहे हैं। इस प्रयोग से सड़कों पर धूल का गुबार नहीं है, जबकि सड़क से गुजर रहे राहगीरों को राहत मिल रही है।

सड़कों पर पानी की हल्की फौव्वारे से धूप से गर्म सड़कों का तापमान कम हो जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।