Pratapgarh Kunda News: रैली निकालकर पानी बचाने का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ में भूजल सप्ताह के तहत पर्यावरण सेना ने ग्रामीणों को पानी बचाने की जागरूकता के लिए रैली निकाली। रहेटुआ परशुरामपुर गांव में पौधे वितरित कर भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण सेना प्रमुख ने जल की बर्बादी रोकने और पौधों की सुरक्षा का संदेश दिया।

Pratapgarh Kunda News: रैली निकालकर पानी बचाने का दिया संदेश

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। भूजल सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड गौरा के रहेटुआ परशुरामपुर गांव में पर्यावरण सेना की ओर से रैली निकालकर ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को पौधे वितरित कर भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए जल की बर्बादी को रोकना होगा। इस दौरान प्रदीप प्रजापति, वेद प्रकाश, कमलेश कुमार, संजय यादव, हिमांशु तिवारी, निवेदिता, श्रेयांशी, ज्ञान प्रकाश पांडेय सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।