ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआंधी में गिरी दीवार, महिला की मौत

आंधी में गिरी दीवार, महिला की मौत

आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो...

आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो...
1/ 2आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो...
आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो...
2/ 2आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 04 May 2018 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

आंधी में दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के महासमुद्र जिले के बसना थानांतर्गत चनाट गांव निवासी सधऊ रावत अपनी पत्नी पार्वती (27) व अन्य मजदूरों के साथ दो महीने पहले अंतू के कटका मानापुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। भट्ठे पर ईंट की दीवार खड़ी कर उस पर छप्पर डालकर मजदूरों के परिवार रह रहे थे।

बुधवार रात आई आंधी में ईंट की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर पार्वती की मौके पर मौत हो गई जबकि पुनीत (40) निवासी चनघट थाना बसना समेत तीन अन्य लोग मामूली तौर पर घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंची भीड़ ने पार्वती को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पतालकर्मियों ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दी। पार्वती के दो बेटे हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें