मारपीट में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mar 08, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - धर्मपुर गांव में शनिवार को बच्चों के बीच वॉलीबाल खेलते समय विवाद हुआ, जिससे मारपीट हो गई। इस घटना में अभिषेक और प्रतिभा घायल हुए। दरोगा अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मारपीट में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बाघराय। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बालक-बालिकाएं शनिवार को वॉलीबाल खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट में अभिषेक और प्रतिभा घायल हुईं। मारपीट की खबर मिलने पर दरोगा अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। दरोगा अवेधश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से अनिल पांडेय, ललित कुमार, अल्प नारायण, शिव शंकर, जितेन्द्र, सत्यम पांडेय, दूसरे पक्ष से अतुल, हरविलास, अंकित, शिखर, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।