ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडा‘युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

‘युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को जिले में ‘युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचार आत्मसात करने का संकल्प...

‘युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 12 Jan 2020 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को जिले में ‘युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचार आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टेशन मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में गोष्ठी कर उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, राजेश भट्ट, अर्पित मिश्र, सधांशु रंजन मिश्र, दुर्गेश मिश्र, प्रियम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, दुर्गेश ओझा, लोकेश गुप्ता, अजय मौर्य, पंकज केसरवानी, मुन्नापाल, भोलानाथ, अमित केसरवानी आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस दौरान अच्युतानंद पांडेय, सुशील शुक्ल, वागीशचंद मिश्र, ऋषि उपाध्याय, ऋषभ शुक्ला, आशुतोष तिवारी, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

नंदलाल सिंह सोलंकी पब्लिक स्कूल गायघाट में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर चर्चा की गई। इस मौके पर 350 लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामशिरोमणि सिंह, सुनील शर्मा, विजय कुमार सिंह, रामनवल सिंह, अक्षय सिंह आदि मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल की ओर से सत्संग हुआ। उसमें विश्ववंधुत्व व भाईचारे की सीख दी गई। बद्री प्रसाद, देवता दीन, राधेश्याम, रामलखन, पंकज आदि मौजूद रहे। हिन्दू युवा वाहिनी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए। इस दौरान सुधीर, शिवजी, संजय, राकेश, सनी, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। प्रभात एकेडमी में भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा, डॉ. राजेश भट्ट, शिवम पांडेय, अर्पित मिश्र, अभिषेक पांडेय, प्रवीन पांडेय आदि मौजूद रहे। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किए। तान्या, सृष्टि श्रीवास्तव, हर्षिता सरोज, आनंदी गुप्ता, संकल्प सरोज ने गीत के माध्यम से उन्हें याद किया। संचालन आर्य सोमवंशी, उत्कर्ष उपाध्याय, आर्या सिंह व श्रेया पांडेय ने किया। निदेशक अलका सिंह ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने की सीख दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें