Pratapgarh Kunda News: दंपती को पीटने, जानलेवा धमकी में चार पर केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: कुंडा के नौबस्ता गांव में राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई को उसकी पत्नी सुमन से कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उन पर और उनकी पत्नी पर हमला किया। पुलिस ने दीपू मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रकाश मिश्रा और सन्तरी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी राजेश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 13 जुलाई को करीब एक बजे परिवार के कुछ लोगों से उसकी पत्नी सुमन मिश्रा से कहासुनी हुई तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उसे मारा पीटा। पत्नी की चीख सुनकर जब वह उसे छुड़ाने गया तो उन्हें भी मारापीटा। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित राजेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दीपू मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, सन्तरी देवी पत्नी श्यामा मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


