Pratapgarh Kunda News: युवक और परिजनों को पीटा, पांच पर केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में रंजिश के कारण एक युवक पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उस युवक और उसके परिवार के सदस्यों की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच जारी है।

युवक और परिजनों को पीटा, पांच पर केस
युवक और परिजनों को पीटा, पांच पर केस

Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में रंजिश को लेकर पानी डाल रहे युवक से कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिजनों की लाठी-डंडे व सरिया से पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी राहुल मौर्य के मुताबिक 28 अगस्त सुबह करीब आठ बजे वह अपने मकान के पिलर पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर अभयराज मौर्य, विनय मौर्य, नीरज मौर्य, शिवम मौर्य समेत पांच लोग वहां पहुंचे।

गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल के शोर मचाने पर उसकी बहन माधुरी, भाई अंकित और विपुल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडे और सरिया से पीट दिया। मारपीट में अंकित को गंभीर चोट आई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: युवक और परिजनों को पीटा, पांच पर केस