नाली के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

Feb 28, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के जयचंदपुर गांव में नाली के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाली के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

कुंडा, संवाददाता। नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर गांव में नाली के विवाद में दो पक्ष के बीच गाली-गलौच करते हुए विवाद और मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष हमलावर हो गया। जिससे दूसरे पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मारपीट में संतोष कुमार का 25 वर्षीय बेटा कंचन लाल, उसकी 50 वर्षीय पत्नी बिट्टन देवी, मोना पटेल, सोना पटेल, संध्या पटेल, शांति देवी, सत्येन्द्र पटेल घायल हो गए।

परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ मनोज कुमार तोमर ने कहा कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।