मारपीट में चार लोगों के खिलाफ केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा में 26 मई को खल्कापुर रेवली में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा और पाइप तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए। दरोगा नारायण सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मारपीट में चार लोगों के खिलाफ केस

कुंडा। नवाबगंज थाना के दरोगा नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 26 मई की सुबह छह बजे यूपी 112 पर खबर मिली की खल्कापुर रेवली में मारपीट हो रही है। पुलिस टीम के साथ पहुंचा तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरा, पाइप तोड़ने को लेकर दो पक्ष में मारपीट, जानलेवा धमकी दी जा रही है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए, काफी समझाने के बाद वह लोग माने। घायलों का इलाज कराया गया। दरोगा नारायण की तहरीर पर पुलिस ने अमरावती पत्नी सदाशिव, सीता देवी पत्नी राजू, सपना पुत्री राम चन्दर, मीना पत्नी राम चन्दर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।