रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Mar 05, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द कला गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी से मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द कला गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 45 वर्षीय विजय सरोज तथा 55 वर्षीय रमाशंकर सरोज को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने पर दी गई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


