घर में घुसकर की मारपीट, चार लोग जख्मी
Pratapgarh-kunda News - बाबा बेलखरनाथ धाम के करन पुर खूंझी गांव में पड़ोसी द्वारा रंजिश के चलते महिलाओं को गाली देने पर विरोध करने पर घनश्याम परिवार पर लाठी डंडे से हमला किया गया। हमले में पति-पत्नी और दोनों बेटियाँ घायल हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबा बेलखरनाथ धाम । दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करन पुर खूंझी गांव निवासी घनश्याम की पत्नी लालती पुलिस से शिकायत की। बताया कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे रंजिश को लेकर पड़ोसी बेटियों को गाली दे रहा था। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर पति घनश्याम, बेटी निशा व सोनी बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी और दोनों बेटियों को सीएचसी भेजा। रविवार शाम लालती देवी की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने अवनीश कुमार, रंजन, प्रमिला देवी, रागिनी, पूजा, के खिलाफ प्राथमिक की दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


