Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolent Attack on Youth Amid Panchayat Election Tensions in Pratapgarh
पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे युवक पर प्रधान समर्थकों का हमला, फायरिंग

पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे युवक पर प्रधान समर्थकों का हमला, फायरिंग

संक्षेप: Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के उदापुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तनातनी के बीच एक युवक विवेक सिंह पर ग्राम प्रधान के समर्थकों ने हमला किया। इस दौरान 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। विवेक को गंभीर चोटें आईं और उसे बाघराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।

Thu, 30 Oct 2025 12:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के उदापुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही चल रहा तनातनी के बीच तैयारी कर रहे एक युवक पर बुधवार रात ग्राम प्रधान समर्थकों ने हमला कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। घायल युवक को बाघराय सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उदापुर गांव निवासी आदित्य सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह से ग्राम प्रधान साजिद उर्फ सच्चे की तनातनी हो गई। आरोप है ग्राम प्रधान समर्थक कुछ लोग विवेक के पिता के पास पहुंच कर बेटे को समझाने की चेतावनी दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी पर विवेक ने ग्राम प्रधान को फोन कर गालियां दे दी। इससे दोनों पक्ष में तनातनी बढ़ गई। बुधवार रात करीब 11.30 बजे विवेक सिंह गांव के दयाशंकर के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। आरोप है कि एक बाग में ग्राम प्रधान और उसके दर्जनभर समर्थकों ने विवेक पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। इस दौरान करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। जानकारी पर घायल के परिजन उसे सीएचसी बाघराय ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।