Pratapgarh Kunda News: पेड़ के विवाद में भाई-बहन को पीटा
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: बसहीपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। सोनू पटेल ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की, जबकि उसकी बहन प्रीती भी मदद करने आई। दोनों को घायल किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Pratapgarh Kunda News: बसहीपुर गांव निवासी भुवाल पटेल के 30 वर्षीय बेटे सोनू पटेल का पेड़ शुक्रवार की सुबह पड़ोसी काट रहे थे। सोनू ने पेड़ काटने से मना किया तो वह लोग गाली देते हुए उसे पीटने लगे। भाई की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी उसकी 20 वर्षीय बहन प्रीती पटेल को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर इलाज कराए और आरोपितों के खिलाफ उक्त नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

