Violence Erupts Over Tractor Blocking Road in Udaipur 5 Injured प्रतापगढ़ में रास्ता बाधित करने के विरोध में मारी गोली, पांच घायल , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolence Erupts Over Tractor Blocking Road in Udaipur 5 Injured

प्रतापगढ़ में रास्ता बाधित करने के विरोध में मारी गोली, पांच घायल

Pratapgarh-kunda News - उदयपुर में खेत की जोताई के बाद लौटते समय एक व्यक्ति के घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिसमें 5 लोग घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 23 June 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
प्रतापगढ़ में रास्ता बाधित करने के विरोध में मारी गोली, पांच घायल

उदयपुर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। खेत की जोताई के बाद लौटते समय एक व्यक्ति के घर के सामने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा होने का विरोध करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग जुटे तो उनके बीच मारपीट होने लगी। रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने वाले पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें तीन लोग छर्रे लगने से घायल गए। दो अन्य को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी सांगीपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही दो थाने की फोर्स के साथ ही एएसपी पश्चिमी पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।

उदयपुर थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी फतेह मोहम्मद का बेटा रिजवान सोमवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर घर लौट रहा था। गांव में विजयभान सिंह ने अपना ट्रैक्टर रास्ते में खड़ाकर आवागमन बाधित कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्ष से दर्जनों लोग आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है इसी बीच विजयभान सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। छर्रे लगने से 25 वर्षीय रिजवान, 18 वर्षीय मुफीज, 28 वर्षीय नीर आलम, 22 वर्षीय अनीस सहित एक अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी सांगीपुर ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो पक्षों के बीच हुई घटना से तनाव को देखते हुए उदयपुर के साथ सांगीपुर पुलिस भी पहुंच गई। चार लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस देर रात तक हमलावरों की तलाश में छापामारी करती रही। मामले में फतेह मोहम्मद की तहरीर पर वीरभान सिंह सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए 7-8 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इनका कहना है रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोली मारी गई है। उनके बीच पहले से रंजिश चल रही थी। तीन को छर्रे लगे हैं। दो अन्य को चोटें आई हैं। गांव में पीएसी तैनात है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संजय राय, एएसपी पश्चिमी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।