Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolence Erupts Over Land Dispute in Maheshganj Multiple Injured
दो पक्ष में मारपीट, एक की हालत गंभीर

दो पक्ष में मारपीट, एक की हालत गंभीर

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के दूबेपुर सरांय खानदेव गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसा हुई। कई लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और 5 को हिरासत में लिया। दरोगा ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Jan 07, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और पांच लोगों का हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया। महेशगंज थाना क्षेत्र के दूबेपुर सरांय खानदेव गांव निवासी वीरेन्द्र सरोज और दूसरे पक्ष सुभाष सरोज के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो लोग पुलिस के सामने भी मारपीट और जानलेवा धमकियां देते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर पहुंचे दरोगा अजय कुमार ने काफी समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। मारपीट में शीलू सरोज, राज कुमार सरोज, राजेन्द्र सरोज कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी राजेन्द्र सरोज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दरोगा अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में सुनीता सरोज, अनीता सरोज, प्रमिला सरोज, सुभाष सरोज, राज कुमार सरोज, शिवानी सरोज, बड़का सरोज, गुड़िया सरोज, अल्पना सरोज, संजय सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पर मिले वीरेन्द्र सरोज, सुभाष सरोज, राज कुमार सरोज, प्रमिला सरोज, शिवानी सरोज को हिरासत में लिया। शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर चालान कर दिया। एसओ राधेश्याम ने कहा कि अभी तक दोनों पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।