Pratapgarh Kunda News: गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने घर में घुसकर डंडा-सरिया से किया हमला, की फायरिंग
Pratapgarh Kunda News: बच्चों के विवाद में युवक की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने प्रतिरोधी के घर पर रात में हमला कर दिया। लाठी और सरिया से हमला करते हुए एक महिला बेहोश हो गई। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।

Pratapgarh Kunda News: बच्चों के विवाद में युवक की गिरफ्तारी से खफा लोगों ने रात में ही विरोधी के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर लाठी और सरिया से पीटा। इस दौरान एक महिला अचेत हो गई। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। मामले में पीड़ित ने चार के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे रामनायक के पौत्र तनुज और गांव के ही रामचंद्र के पुत्र अभिषेक से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। आरोप है कि इससे राज अभिषेक के घरवालों ने रामनायक के घर पर हमला बोल दिया।
घर में घुसकर रामनायक की पत्नी भयाहू बिटोला देवी, उसकी बहू खुशबू को लाठी और सरिया से मारापीटा। इसमें बिटोला बेहोश हो गई। गांव के लोगों के दौड़ने पर लोग फायर करते हुए भाग निकले। मामले में रामनायक ने हरिलाल उर्फ हंसू, उसके भाई शिवलाल उर्फ मंशू, बब्लू और पंचू के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।


