घर में घुसकर महिला को पीटने में चार पर केस
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के सराय कीरत गांव में सावित्री देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। 12 अप्रैल को अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचने पर कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उन पर लाठी-डंडे से हमला किया। जान बचाने के लिए वह घर में भागी, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर उसे पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय कीरत गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी चन्द्रकेश ने पुलिस को तहरीर दी। वह 12 अप्रैल को अपने भाई ओम प्रकाश पटेल के साथ अपनी सुसराल शाम को पहुंची तो गांव के कुछ लोग रंजिश में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो उसे मारने को दौड़ा लिया। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो आरोपियों न घर के भीतर घुसकर उसे मारा पीटा। पीड़िता सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सविता पटेल पत्नी राजेश पटेल, छोटे उर्फ बोमा पटेल, गोलू पटेल, राम राज पटेल निवासी पीताम्बर का पुरवा बवलिया मानिकपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


