जमीन के विवाद को लेकर बारात में सगे भाइयों का सिर फोड़ा

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

बराछा गांव के रवि राय ने अपने छोटे भाई के साथ शादी में भाग लिया, जहां जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उन पर हमला किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, भंगवा गांव में भी बारात में अभद्रता और मारपीट की घटना हुई, लेकिन बाद में समझौता हो गया।

जमीन के विवाद को लेकर बारात में सगे भाइयों का सिर फोड़ा

बराछा गांव निवासी रवि राय 28 अप्रैल को अपने छोटे भाई के साथ गांव के सुनील राय की बारात में देहात कोतवाली के कटरा मेदनीगंज स्थित मैरिज हाल में गए थे। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर अंतू के जगेसरगंज में पाही पर रहने वाले पड़ोस के लोगों ने बारात में दोनों को मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में पवन शर्मा, अंकुश, रोहित, मंगू और राजकुमार उर्फ बच्चू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इधर, नगर कोतवाली के भंगवा गांव में गुरुवार रात आई बारात में कुछ लोग अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर नीरज, दीपक सहित अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने उनका इलाज कराया। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।