Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsViolence at Congress Headquarters in Patna BJP Workers Attack Democracy Says MP Pramod Tiwari

सदाकांत आश्रम में भाजपा के हिंसक कार्यकर्ताओं का हमला लोकतंत्र को कलंकित किया: प्रमोद

Pratapgarh-kunda News - बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर की गई हिंसा और तोड़फोड़ की घटना को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले ने लोकतंत्र को कलंकित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 30 Aug 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
सदाकांत आश्रम में भाजपा के हिंसक कार्यकर्ताओं का हमला लोकतंत्र को कलंकित किया: प्रमोद

बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सदाकांत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई हिंसा, तोड़फोड़ और अभद्रता की घटना शर्मनाक एवं अराजकता की पराकाष्ठा है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कही। उनके मुताबिक भाजपा के हिंसक कार्यकर्ताओं ने सदाकांत आश्रम में हमला कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। उनकी गुंडागर्दी के चलते सदाकांत आश्रम में पत्थरबाजी, गालीगलौज व तोड़फोड़ की घटना ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए काला अध्याय लिख दिया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हुए हमले को लेकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सबसे ज्यादा शर्मनाक रहा है कि बिहार की पुलिस और वहां का प्रशासन सहयोगी बनकर खुद भी हिंसक तांडव को बढ़ावा देता रहा।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अराजकता की हद पार करते हुए पत्थरबाजी की। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र और न्याय की बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी लड़ाई को पार्टी और मजबूती के साथ धार देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।