कोटे की दुकान के चयन में हंगामा, लौटी टीम
Pratapgarh-kunda News - ग्राम पंचायत नरी में ग्रामीणों ने कोटे की दुकान के चयन का विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैठक की जानकारी नहीं दी गई और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। विरोध के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया और अगली बैठक 21 फरवरी को बुलाई गई है।

अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। संडवा चंद्रिका विकासखंड की ग्राम पंचायत नरी में बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते कोटे की दुकान का चयन नहीं हो सका। टीम के सामने ग्रामीण हंगामा करते हुए गुपचुप बैठक कराने का आरोप लगाने लगे। इस पर टीम लौट गई। ग्राम पंचायत नरी में फूला देवी का कोटा शिकायत पर प्रशासन निलंबित करते हुए कटका मानापुर में संबद्ध कर दिया था। बाद में दुकान निरस्त कर कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करा दिया। नई दुकान के चयन के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। पंचायत सचिव अविनाश यादव, प्रभारी अधिकारी एडीओ आईएसबी पशुपति नाथ सिंह बैठक कराने पहुंचे।
तभी पूर्व प्रधान देवीप्रसाद तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण दुकान चयन के लिए आरक्षण, बैठक की जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए निरस्त करने की मांग करने लगे। कहा कि चयन के बारे में सार्वजनिक स्थल पर न तो कोई सूची चस्पा की गई न ही इस संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। चयन में महिला समूह को वरीयता दिए जाने की भी जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद ग्रामीण हंगामा करने लगे। ग्रामीणों की नाराजगी देख टीम अब 21 फरवरी को बैठक कराने की बात कह कर लौट गई। एडीओ आईएसबी ने बताया कि ग्रामीणों के हंगामा के चलते बैठक नहीं हो सकी। अगली बैठक 21 फरवरी को बुलाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



