तार जोड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुई मारपीट
कुंडा में कई दिनों से विद्युत लाइन बहाल नहीं होने के कारण ग्रामीण खुद ही केबल तार दुरुस्त करने लगे। इस दौरान दो पक्षों में विवाद और हाथापाई हुई। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। आंधी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है।

कुंडा, संवाददाता। कई दिनों से विद्युत लाइन बहाल नहीं होने से परेशान ग्रामीण खुद केबल तार दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच दो पक्षों में तार जोड़ने को लेकर विवाद, हाथापाई हो गई। पुलिस पहुंची तो मामला संभल गया, बाद में दोनों ने आपसी समझौता कर लिया। बुधवार शाम आई आंधी में टूटे विद्युत पोल और तार के सही नहीं होने से अभी दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मानिकपुर के समसपुर सैलवारा में ग्रामीण खुद अपने तार और केबल सही करने लगे। पुलिस की माने तो पन्नालाल सोनकर हुलास का पुरवा की ओर के तार दुरुस्त करा रहे थे, उसी समय किसी ने लाइन काट दी।
उधर, समसपुर सैलवारा में उमेश कुमार निर्मल ग्रामीणों संग लाइन सही करा रहे थे, लाइन कटने से उनका भी काम बाधित हुआ। उसी मामले को लेकर दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए विवाद और मारपीट करने लगे। दोनों ओर से कई लोग मौके पर आ गए, किसी ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ लेकिन तनाव बना रहा। पुलिस दोनों पक्ष को थाने लाई तो दोनों ने कार्रवाई कराने के बजाय समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि तार जोड़ने को लेकर सभासद पन्नालाल और उमेश निर्मल के पक्ष में विवाद और मारपीट हुई। दोनों पक्ष आपस में समझौता कर चले गए, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


