विश्व हिन्दू परिषद के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत रविवार को बेंती पहुंचे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) से मुलाकात की।
विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश ने करीब आधा घंटे तक राजा भैया से वार्ता की। वहां से वह विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी शुभांगी ओझा फिर समर्पण निधि अभियान के जिला प्रमुख जुगनू विश्वकर्मा के घर पहुंचे। उनसे अभियान की जानकारी ली। इस मौके पर अटल त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, राहुल आदि मौजूद रहे।