सड़क हादसों में चार लोग घायल
संक्षेप:
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के फतूहाबाद गांव में राजकुमार पटेल के 17 वर्षीय बेटे सूरज पटेल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी प्रकार, बरई गांव में राजू गौतम भी घायल हुए। जमेठी गांव में लकी सरोज और प्रभाकर सरोज भी बाइक से...
Sep 11, 2025 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी राजकुमार पटेल का 17 वर्षीय बेटा सूरज पटेल अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा बरई गांव निवासी राम दुलारे गौतम का 45 वर्षीय बेटा राजू गौतम बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कदिलाबाद जमेठी गांव निवासी चंदन सरोज का 17 वर्षीय बेटा लकी सरोज जमेठी गांव के ही अपने साथी पुत्ता सरोज के 20 वर्षीय बेटे प्रभाकर सरोज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


