Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsVasant Panchami and Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti Celebrated in Schools
वसंत पंचमीः मां सरस्वती की महिमा के बारे में बताया

वसंत पंचमीः मां सरस्वती की महिमा के बारे में बताया

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - राजकीय उमावि सराय आनादेव में शुक्रवार को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने दीप जलाकर मां सरस्वती एवं नेताजी की पूजा की। विभिन्न स्कूलों में भी मां सरस्वती की पूजा की गई और विद्यार्थियों को उनकी महिमा के बारे में बताया गया।

Jan 23, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

राजकीय उमावि सराय आनादेव में शुक्रवार को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। पीटीए अध्यक्ष केदारनाथ सिंह सहित समस्त स्टाफ की ओर से प्रज्वलन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय ने किया। वहीं, बीरापुर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरा ब्लाक के केपी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गीतानगर में शुक्रवार को विधि विधान से प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी की ओर से मां सरस्वती की पूजा की गई। इस अवसर पर प्रबंधक वंदना तिवारी प्रिंसिपल बलराम पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, अश्विनी, आयुष, प्रदीप, नेहा, नीता सहित बच्चे उपस्थित रहे। इसी प्रकार शिवगढ़ ब्लाक के जनता इंटर कालेज जगनीपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द सिंह की ओर से अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ पूजा अर्चना की। पूजा के बाद विद्यार्थियों को मां सरस्वती की महिमा के बारे में बताया। इस अवसर पर अशोक कुमार, ब्रह्मदत्त तिवारी, देवी प्रसाद पाण्डेय, जय शंकर पाण्डेय, मगदूम सोनी, राम आसरे शर्मा, राज बहादुर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।