युवा वर्ग कर रहे हैं दूसरे प्रदेश में पलायन: डॉ आरके वर्मा

Feb 13, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के विधायक डॉ. आरके वर्मा ने विधानसभा में किसानों और बेरोजगार युवाओं के पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार की कमी है, जिससे युवा दूसरे राज्यों में नौकरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग की।

युवा वर्ग कर रहे हैं दूसरे प्रदेश में पलायन: डॉ आरके वर्मा

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक विधायक डॉ. आरके वर्मा ने किसानों और बेरोजगार युवाओं और बेरोजगार युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित और असंगठित मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। यहां पर रोजगार की कमी है, इसलिए प्रदेश के युवा वर्ग दूसरे प्रदेशों में जाकर नौकरी कर रहे हैं और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर टैक्सी चला कर अपने परिवार का पेट भर रहा है। यहां पर न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है।

सरकार हर 5 वर्ष बाद मजदूरी की समीक्षा करके उनकी मजदूरी बढ़ाने का काम करें। सरकार द्वारा कानून और योजनाएं बनाने से गरीबों और मजदूरों, युवाओं का पेट भरने वाला नहीं है। उन्हें न्यूनतम मजदूरी और रोजगार चाहिए। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय ने दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsUttar Pradesh MLA Raises Concerns Over Unemployment and Farmer Migration
;;
;