ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाखेत में पहुंची सांप के आकार के मुंह वाली मछली

खेत में पहुंची सांप के आकार के मुंह वाली मछली

नाले के पानी से धान की फसल की सिंचाई करते समय खेत में सांप के आकार के मुंह वाली करीब साढ़े चार फीट लंबी मछली देख हड़कंप मच गया। लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मछली का वजन करीब...

खेत में पहुंची सांप के आकार के मुंह वाली मछली
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 18 Sep 2019 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नाले के पानी से धान की फसल की सिंचाई करते समय खेत में सांप के आकार के मुंह वाली करीब साढ़े चार फीट लंबी मछली देख हड़कंप मच गया। लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मछली का वजन करीब दस किलो बताया जा रहा है।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर निवासी मुन्नू वर्मा बुधवार सुबह धौरहरा नाले के पानी से धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पानी के साथ खेत में पहुंची सांप के आकार के मुंह वाली करीब साढ़े चार फीट लंबी तथा दस किलो वजन की मछली देख वह दंग रह गया। मछली खेत में इधर उधर भाग रही थी। इस बात की खबर लगते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे सांप की प्रजाति मानकर लाठी-डंडे से मौत के घाट उतार दिया। बाद में करीब से देखा तो वह मछली निकली। इलाके में दिनभर यह चर्चा का विषय रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें